फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: Bear Attack And Killed elderly woman in Forest Area Gopeshwar

चमोली: जंगल में घास लेने गई वृद्ध महिला पर भालू ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

Mon, 22 Nov 2021 07:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 07:26 PM IST
सार

भालू के डर से महिलाएं खेतों में जाने से भी कतरा रही हैं। साथ ही ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं।

विज्ञापन
Chamoli News: Bear Attack And Killed elderly woman in Forest Area Gopeshwar
भालू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट ब्लाक के गांवों में इन दिनों भालू की दहशत बनी हुई है। सोमवार को जंगल में घास लेने गई मोख मल्ला गांव की एक वृद्ध महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


भालू के डर से महिलाएं खेतों में जाने से भी कतरा रही हैं। साथ ही ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे मोख मल्ला गांव की आशा देवी (62) पत्नी हीरामणि तिवारी जंगल में घास लेने गई थीं कि इसी दौरान वहां घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। जब देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी तो ग्रामीण उसकी खोज में जंगल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जंगल में महिला का शव मिला। साथ ही घटनास्थल के आसपास भालू भी दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मोख-कुंडी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है।

ग्रामीण आम रास्तों पर भी झुंड बनाकर चल रहे हैं। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में वन अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

भालू ने गोशाला तोड़कर गाय को मारा 
चमोली के दशोली ब्लाक के भतंग्याला गांव के बराली तोक में रविवार रात को भालू ने गोशाला तोड़कर वहां बंधी एक दुधारू गाय को मार डाला। पूर्व में भी भालू कई मवेशियों को मार चुका है, जिससे ग्रामीणों ने दहशत बनी है।


क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह तोपाल ने बताया कि बराली तोक में भालू ने लखपत सिंह दानू की गोशाला के दरवाजों को तोड़कर वहां बंधी गाय को मार डाला। उन्होंने बदरीनाथ वन प्रभाग से क्षेत्र में वन विभाग के कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किया बिमराणी तोक में भी भालू चार मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed