फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Administration team reached to see the lake being formed in Dhuli river

Chamoli: धोली में बन रही झील का देखने पहुंची प्रशासन की टीम, नदी के मुहाने को चौड़ा करने का काम शुरू

Sat, 01 Nov 2025 06:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:24 PM IST
सार

सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर तमक नदी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का मोटर पुल बह गया था। इसी दौरान मलबा आने से धोली नदी का पानी रुकने से झील बननी शुरू हो गई थी। एसडीएम ने आज नदी में बन रही झील का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chamoli News Administration team reached to see the lake being formed in Dhuli river
धोली नदी में बन रही  झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्योतिर्मठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोली नदी में पानी रुकने से बन रही झील का शनिवार को उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को नदी का मुहाना चौड़ा करने के निर्देश दिए, ताकि पानी का प्रवाह तेज हो सके।

विज्ञापन

बीते अगस्त माह में अतिवृष्टि से तमक नदी उफान पर आ गई थी। जिसमे सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर तमक नदी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का मोटर पुल बह गया था। इसी दौरान मलबा आने से धोली नदी का पानी रुकने से झील बननी शुरू हो गई थी, बीआरओ ने पानी की निकासी के लिए झील का मुहाना खोल दिया था। लेकिन निकासी पूरी तरह नहीं होने से नदी में पानी एकत्रित हो रहा है। जिससे वहां झील बनने लग गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जहां पढ़े दो मुख्यमंत्री उस पाठशाला को भी नहीं संवार पा रही सरकार, योजना चार वर्षों से है लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने मौके पर जाकर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को तमक नाले में अतिवृष्टि होने से धोली नदी का जल स्तर रुक गया था। उसी समय नदी के मुहाने को खोल दिया गया था, नदी का प्रवाह चल रहा है, सिंचाई विभाग को धोली नदी के मुहाने को चौड़ा करने को कह दिया गया है। खतरे जैसी कोई आशंका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed