{"_id":"6a2a99723d6bc414730b415c","slug":"chamoli-accident-taxi-plunges-into-a-gorge-in-in-deval-three-dead-four-injured-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Accident: देवाल में हादसा; कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस जा रही टैक्सी, चार लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Accident: देवाल में हादसा; कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस जा रही टैक्सी, चार लोगों की मौत, चार घायल
Thu, 11 Jun 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:50 PM IST
सार
Chamoli Taxi Accident News: चमोली जिले के देवाल में आज टैक्सी खाई में नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी टैक्सी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चमोली जिले के देवाल ब्लाक में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घेस जा रही एक टैक्सी बृहस्पतिवार शाम को अनियंत्रित होकर कैल नदी में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह हादसा लौसरी के पास हुआ। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले सात साल के दीपक ने दम तोड़ दिया। पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Uttarkashi: नौगांव सीएचसी में भर्ती गर्भवती के इलाज में हुई परेशानी, एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजा
विज्ञापन
मृतकों में घेस निवासी अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54), खेता निवासी जानकी देवी (28) और दीपक (07) शामिल हैं। घायलों में खेता की उमा देवी (28), हर्षिता (08 माह), घेस निवासी चालक हरेंद्र सिंह (38), खड़क सिंह (38) शामिल हैं।