फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli Accident Five more injured reached rishikesh AIIMS by heli ambulance today

Chamoli Accident: झुलसे पांच और पीड़ित गोपेश्वर अस्पताल से एम्स रेफर, हेली एंबुलेंस से पहुंचाया ऋषिकेश

Thu, 20 Jul 2023 03:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

Chamoli Accident News:  बुधवार को छह पीड़ितों को एम्स भेजा गया था। वहीं, आज पांच झुलसे पीड़ितों को एम्स लाया गया है। सभी को वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन
Chamoli Accident Five more injured reached rishikesh AIIMS by heli ambulance today
झुलसे पांच और पीड़ित एम्स ऋषिकेश रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने की घटना में झुलसे पांच अन्य लोगों बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती कराया गया। पांचों को हेली एंबुलेंस से एम्स लाया गया। चमोली घटना के एम्स में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को हेली एंबुलेंस से झुलसे छह लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स प्रशासन के अनुसार इन छह घायलों में से संदीप कुमार और सुशील की हालत गंभीर बनी है। करंट से बुरी तरह झुलसने के कारण संदीप का बांया हाथ और बांया पैर मिड एंप्यूटेशन करना पड़ा।
विज्ञापन


हाथ और पैर की मांशपेशियां भी पूरी तरह जली हैं। इससे संदीप की किडनी में भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वह अभी ट्राॅमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। जबकि सुशील के सिर में चोट लगने के कारण वह पूरी तरह होश में नहीं हैं। गंभीर हालत होने के कारण दोनों को चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chamoli: अलकनंदा के तट पर एक साथ जलीं 11 चिताएं, हर ओर मची चीत्कार, नहीं रुक रहे आंसू, दर्दनाक तस्वीरें

नरेंद्र लाल, आनंद कुमार, रामचन्द्र और महेश कुमार की हालत स्टेबल स्थिति में हैं। इन सभी का इलाज ट्राॅमा वार्ड में चल रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को पांच अन्य झुलसे लोगों को हेली एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया गया। इन सभी को अस्पताल की ट्राॅमा इमरजेंसी में भर्ती किया है। ट्राॅमा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि इन घायलों की सभी प्रकार की आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। इनमें से कोई भी घायल गंभीर स्थिति में नहीं है।

बृहस्पतिवार को इन्हें किया गया भर्ती

बृहस्पतिवार को अभिषेक पाल (24) पुत्र राजेन्द्र पाल, पवन सिंह राठौर (49) पुत्र उदय सिंह, जयदीप (20) पुत्र हरीश लाल, धीरेंद्र रावत (41) पुत्र राजेन्द्र रावत और सुभाष खत्री (27) पुत्र दौलत सिंह को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया।
 

स्वास्थ्य मंत्री सहित विधायकों ने जाना हाल


एम्स में भर्ती झुलसे लोगों का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार अपराह्न स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत पहुंचे। मंत्री डाॅ. रावत ने चिकित्सकों से झुलसे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और तीमारदारों के साथ बातचीत भी की। वहीं, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल और यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट ने भी एम्स पहुंचकर भर्ती लोगों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed