{"_id":"668749fec4b1c736820c8fd6","slug":"challans-of-77-vehicles-for-violation-of-traffic-rules-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-448783-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहाड़ी मार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहाड़ी मार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77 वाहनों के चालान
विज्ञापन
परिवहन विभाग और पुलिस ने जौनसार बावर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान 77 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, छह वाहनों को सीज किया गया।
परिवहन विभाग की ओर पर्वतीय क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने के लिए दो टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया के नेतृत्व में टीम ने अटाल रोड, त्यूणी कस्बा, हनोल रोड, कोटी -इच्छाड़ी रोड मोटर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की।
एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन पर 45 वाहनों के चालान किए गए। छह वाहनों को सीज भी किया गया है। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि वाहनों की सीज कर थाना परिसर में भेजा गया। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।
विज्ञापन
वहीं, परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी के नेतृत्व में चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 32 वाहनों के चालान की कार्रवाई की। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग, टैक्स जमा न होने, वाहनों में जाल लगाने, इंश्योरेंस रिन्यू न होने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।