{"_id":"6763326c20bce7a3870ef3c7","slug":"challans-of-18-landlords-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-573456-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 18 मकान मालिकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 18 मकान मालिकों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेलाकुई और सहसपुर थाना पुलिस ने बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न करवाने वाले 18 मकान मालिकों के 10-10 हजार के चालान किए गए। पुलिस ने 126 लोगों का सत्यापन भी किया।
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि जमनपुर और शिवनगर बस्ती 77 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 14 मकान मालिकों के 10-10 हजार के चालान किए गए। 10 लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। सभी के 100-100 रुपये के चालान किए गए। सहसपुर थाना क्षेत्र में भी सत्यापन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि 14 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर चार मकान मालिकों के चालान किए गए।