फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Challans of 14 vehicles for violation of traffic rules

Dehradun News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों के चालान, तीन सीज

Wed, 11 Dec 2024 03:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Challans of 14 vehicles for violation of traffic rules
उप संभागीय परिवहन विभाग ने विकासनगर से साहिया तक अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों के चालान किए। आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया। मंगलवार को उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने विकासनगर, बाढ़वाला, अंबाड़ी, कालसी, सहिया आदि मोटरमार्गों पर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि नहीं पाए जाने पर 14 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक ट्रैक्टर व दो यूटिलिटी मेें फिटनेस, टैक्स आदि से संबंधित कागजात नहीं पाए जाने पर वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन जांच का अभियान निरंतर जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed