{"_id":"69b962e763fa267e23028312","slug":"chaitra-navratri-2026-auspicious-time-for-kalash-sthapana-and-worship-uttarakhand-news-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2026: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, ये रहेगा कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri 2026: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, ये रहेगा कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त
Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
सार
Chaitra Navratri 2026: चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी।
विज्ञापन
नवरात्र की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र के लिए दून में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बाजार सजे हुए हैं तो वहीं मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मां पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। सबसे पहले मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च को कलश स्थापना के लिए सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक पहला मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक मुहूर्त रहेगा। वहीं, नवरात्र के लिए बाजार सजे हुए हैं। बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सारा अली खान को शपथ पत्र से मिलेगी केदारनाथ में एंट्री, BKTC अध्यक्ष बोले-जो आस्था रखे वो सनातनी
Trending Videos
व्यापारी शिवांश गुप्ता ने बताया कि माता की चुनरी 20 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक आई है। नारियल भी 50 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसके अलावा माता की मूर्ति 200 रुपये से पांच हजार रुपये तक की है। माता की मूर्ति की खरीदारी लोग नवरात्र से एक दिन पहले ही करते हैं।