फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CEO of company embezzled Rs 30 lakh in Dehradun, case against four

Dehradun News: देहरादून में कंपनी के सीईओ ने हड़पे 30 लाख, चार पर मुकदमा

Sun, 05 May 2024 03:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
CEO of company embezzled Rs 30 lakh in Dehradun, case against four

विज्ञापन
एक कंपनी के सीईओ ने अपने मालिक के ईपीएफ, ईएसआई और जीएसटी के नाम पर करीब 30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने अवैध तरीके से कंपनी के खाते से अपने और रिश्तेदारों के खातों में रकम भेजी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एनालॉग सिक्योरिटी एंड अलाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक सलभ सिंह ने क्लेमेंटटाउन थाने में शिकायत की है। बताया कि उनकी कंपनी में सीईओ के पर पर तैनात अवधेश रतूड़ी ने जीएसटी, ईएसआई और ईपीएफ के रूप में कर्मचारियों को दिए जाने वाले पैसों में से करीब 30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने शपथ पत्र देकर हड़पी हुई रकम को वापस करने की बात कहकर भी रकम नहीं लौटाई और जो चेक दिए गए वो भी बाउंस निकले। क्लेमेंनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि आरोपी अवधेश, उसके रिश्तेदार राकेश रतूड़ी, चाचा राजेश और चाची रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed