फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Centre approves Rs 125 crore for landslide mitigation Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: मनसा देवी पहाड़ी समेत राज्य में चार अन्य जगहों पर होगा भूस्खलन उपचार, केंद्र से 125 करोड़ मंजूर

Fri, 01 Aug 2025 12:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:31 PM IST
सार

केंद्र ने भूस्खलन न्यूनीकरण के लिए 125 करोड़ मंजूर किए हैं। पहले चरण के लिए 4.5 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

विज्ञापन
Centre approves Rs 125 crore for landslide mitigation Uttarakhand News in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य में मनसा देवी पहाड़ी समेत राज्य में चार अन्य जगहों पर भूस्खलन उपचार को लेकर केंद्र सरकार ने 125 करोड़ की योजना मंजूर की है। इसके तहत पहले चरण में साढ़े चार करोड़ (डीपीआर तैयार करने के लिए) की राशि जारी भी कर दी गई है।

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने प्रस्तावों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को भेजा था। इस राशि से मनसा देवी पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन की रोकथाम का काम होगा। यह मार्ग कांवड़ यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग होता है।
विज्ञापन


इसी तरह गलोगी जलविद्युत परियोजना मार्ग मसूरी और नैनीताल स्थित चार्टन लॉज भूस्खलन से प्रभावित होता है, जहां पर उपचार का काम हो सकेगा। कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में भूमि धंसने और पिथौरागढ़ जिले में खोतिला-घटधार भूस्खलन को लेकर संवेदनशील है, जहां पर ट्रीटमेंट का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Panchayat Election: पौड़ी के कुई गांव की नई मुखिया...बीटेक पास 22 साल की साक्षी संभालेंगी कमान

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के प्रति राज्य सरकार व प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घकालिक समाधान की दिशा में एक निर्णायक पहल है। उन्होंने भूस्खलन से अत्यधिक प्रभावित पांच संवेदनशील स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed