फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central  Minister Uma Bharti reached Uttarkashi for meditation

साधना के लिए उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती, चंडीदेवी मंदिर में भी करेंगी विशेष पूजा

Wed, 29 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 29 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
central  Minister Uma Bharti reached Uttarkashi for meditation
गंगा की पूजा अर्चना के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार रात को उत्तरकाशी पहुंची। केंद्रीय मंत्री मारकंडे नामक जगह से डेढ़ किमी दूर चंडी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना व साधना करेंगी।   
विज्ञापन

    
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के दौरे को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन ने मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा और हर्षिल क्षेत्र में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं चौक चौबंद करनी शुरू कर दी थी। बुधवार को रात को केंद्रीय मंत्री उमाभारती बाई रोड उत्तरकाशी पहुंची। 
विज्ञापन


जहां सर्किट हाउस में उनके रहने का प्रबंध किया गया था। केंद्रीय मंत्री उमा भारतीय अपने दौरे पर मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखबा जायेंगी। जबकि इसके बाद वह मारकंडे नामक जगह से डेढ़ किमी आगे चंडीदेवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व साधना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीदेवी मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर है। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर चंडीदेवी मंदिर में बकायदा पुलिस और आर्मी के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में टैंट, बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं से लैश किया गया है। 


 गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि समिति के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे और अपनी कुछ मांगे भी उनके सम्मुख रखेंगे। मुखबा से जाग्ला तक सड़क सुविधा की मांग रखी जायेगी। पांच किमी का यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है। इस मार्ग से ही मां गंगा अपने शीतकालीन पड़ाव पर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed