फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Center should give relaxation in standards to villages with a population of 150 to 250: CM Dhami

Uttarakhand: पंचायतीराज मंत्री से मिले सीएम,150 से 250 की आबादी वाले गांवों को मानकों में छूट देने का उठाया मुद्दा

Mon, 20 Jun 2022 02:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थिति, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात, अत्यधिक ठंड और सड़कों के लिए वन एवं पर्यावरण से संबंधित स्वीकृतियों आदि में समय लगने के कारण निर्माण कार्यों के लिए समय कम मिल पाता है।

विज्ञापन
Center should give relaxation in standards to villages with a population of 150 to 250: CM Dhami
पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह से की सीएम धामी ने मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की भौगोलिक परिस्थिति वाले सीमांत क्षेत्रों में 150 से 250 तक की आबादी वाले गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन सड़क से जोड़ने के लिए मानकों में छूट दिए जाने का अनुरोध किया है। अभी तक 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को ही इस योजना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सड़क कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा बढ़ाए जाने और योजना के अधीन व्यय होने वाली धनराशि की समय सीमा भी बढ़ाए जाने की मांग केंद्र से की गई है। मुख्यमंत्री धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने भेंट की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थिति, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बरसात, अत्यधिक ठंड और सड़कों के लिए वन एवं पर्यावरण से संबंधित स्वीकृतियों आदि में समय लगने के कारण निर्माण कार्यों के लिए समय कम मिल पाता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पीएमजीएसवाई के कार्यों को पूरा करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाए जाने, योजना के अधीन व्यय होने वाली धनराशि की समय सीमा को भी सितंबर, 2022 से मार्च 2023 तक बढ़ाए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंचायत भवनों के निर्माण, कंप्यूटरीकरण एवं स्वच्छता के लिए भी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता एवं रखरखाव के साथ ही सड़कों के निर्माण में नई तकनीकि के उपयोग पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले भवनों के निर्माण भी तेजी लाए जाने की अपेक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनकी ओर से उठाए गए विषयों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के निर्माण में नई तकनीकि के उपयोग आदि में सहयोग के लिए राज्य के साथ टेक्नोलॉजी वर्कशाप के आयोजन की भी बात कही।

ये भी पढ़ें..Agnipath Protest: सचिवालय कूच करने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धरने पर बैठे, तस्वीरें

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, सचिव नितेश झा, आरमीनाक्षी सुंदरम, केंद्रीय संयुक्त सचिव पंचायती राज प्रेम नागर, अपर सचिव एवं एमडी पेयजल एवं पीएमजीएसवाई उदय राज, निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित थे।

पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed