फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Center is ready to give money but the department is not able to fill the vacant posts Uttarakhand news

उत्तराखंड: केंद्र पैसा देने को तैयार पर खाली पदों को नहीं भर पा रहा विभाग, समग्र शिक्षा में है ऐसा हाल

Sun, 17 Sep 2023 01:45 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:45 PM IST
सार

राज्य में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आउटसोर्स के 1797 पदों में से 1519 पद खाली हैं। यह हाल तब है, जबकि केंद्र सरकार इन पदों पर खर्च होने वाली 90 प्रतिशत धनराशि देने को तैयार हैं, लेकिन विभाग इन पदों को नहीं भर पा रहा है।

विज्ञापन
Center is ready to give money but the department is not able to fill the vacant posts Uttarakhand news
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र और राज्य सरकार जहां कई विभागों में खाली पदों को भरने के लिए न सिर्फ जोर दे रही, बल्कि इसके लिए पैसा भी देने को तैयार हैं, इसके बावजूद समग्र शिक्षा में आउटसोर्स के 1519 पदों को पिछले तीन साल से भी अधिक समय से नहीं भर जा सके हैं।

विज्ञापन


इससे प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने की योजना पर असर पड़ रहा है। राज्य में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आउटसोर्स के 1797 पदों में से 1519 पद खाली हैं। यह हाल तब है, जबकि केंद्र सरकार इन पदों पर खर्च होने वाली 90 प्रतिशत धनराशि देने को तैयार हैं, लेकिन विभाग इन पदों को नहीं भर पा रहा है।

विज्ञापन

 

अधिकतर पद सीआरपी और बीआरपी के
इससे बीआरपी के 285, सीआरपी के 670, रिसोर्स पर्सन आईईडी के 161, लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ के 331, डाटा एंट्री ऑपरेटर 14 और परिचारक के आउटसोर्स के 20 पद सहित कई अन्य पद खाली हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि इसमें अधिकतर पद सीआरपी और बीआरपी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी पदों को भरने के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता तय की जानी है। समग्र शिक्षा के अधिकतर पद खाली होने से स्कूल स्तर पर आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को केंद्र की योजना का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें, स्कूल ड्रेस तय समय पर नहीं मिल पा रहीं, जबकि स्कूल स्तर से राज्य परियोजना कार्यालय को सूचनाओं का आदान प्रदान भी समय पर नहीं हो पा रहा है।

 

नियुक्तियों को लटका रहा विभाग

बेरोजगारों का कहना है कि 26 मई 2023 को सभी के लिए शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा योजना की कार्यकारिणी परिषद की बैठक हुई थी। बैठक में नियुक्तियों के संबंध में निर्णय के बाद भी विभाग शासन को और शासन विभाग को प्रस्ताव भेजकर नियुक्तियों को जानबूझकर लटकाए हुए है।

 

समग्र शिक्षा में ये पद भी हैं खाली

समग्र शिक्षा में कंप्यूटर प्रोग्रामर, कनिष्ठ अभियंता, लेखाकार, मैनेजर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, टेक्निकल एक्सपर्ट एमआईएस, सहायक अभियंता के पद भी पिछले काफी समय से खाली हैं।

ये भी पढ़ें...मसूरी: आग की भेंट चढ़ा होटल, किसी जमाने में था एशिया का सबसे बड़ा वुडन फ्लोर का स्केटिंग रिंक, तस्वीरें

ये है केंद्र की योजना

केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान की शुरुआत चार अगस्त 2021 में की थी, ताकि देश की शिक्षा व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाया जा सके, जबकि इससे पहले केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान शुरू किया, जो प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित था, लेकिन समग्र शिक्षा अभियान प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा का सम्मिलित रूप है। इसके लिए केंद्र सरकार राज्य को 90 प्रतिशत धनराशि देती है, जबकि 10 प्रतिशत धनराशि राज्य को वहन करनी होती है।


समग्र शिक्षा में सीआरपी, बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने के लिए राज्य परियोजना निदेशालय से शैक्षिक योग्यता के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसी का भी चयन किया जाना है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता तय होने और एजेंसी के चयन के बाद ही खाली पद भरे जा सकेंगे। -रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed