फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Result 2023 10th 2th board CBSE Declared exam result Uttarakhand Topper read more Updates in hindi

CBSE Result 2023: दून रीजन में 10वीं में 90.61 तो 12वीं में 80.26 फीसदी छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Fri, 12 May 2023 02:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 May 2023 02:53 PM IST
सार

CBSE Board Result 2023: देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। बोर्ड की ओर से सुबह पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। जबकि इसके करीब दो घंटे बाद बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया।

विज्ञापन
CBSE Result 2023 10th 2th board CBSE Declared exam result Uttarakhand Topper read more Updates in hindi
सीबीएसई ने जारी किए 10 वीं के नतीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इस साल बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 6.01 फीसदी ज्यादा रहा। जबकि 10वीं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 1.98 फीसदी ज्यादा रहा। हालांकि, बीते दो साल की तुलना में यह पासिंग प्रतिशत कम है।

विज्ञापन


सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। बोर्ड की ओर से सुबह पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। जबकि इसके करीब दो घंटे बाद बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया। रीजन में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92,259 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 90,934 छात्रों ने परीक्षा दी और 73,127 छात्र पास हुए।
विज्ञापन


स्कूल के टॉपर की सूची जारी की गई
इसके साथ ही 12वीं का पासिंग प्रतिशत 80.26 फीसदी रहा। जबकि बीते साल यह 85.39 प्रतिशत था। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 95,820 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 95,100 छात्रों ने परीक्षा दी और 86,134 पास हुए। जबकि पासिंग प्रतिशत 90.61 रहा जो बीते साल 93.43 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस साल बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। जिसके चलते दोनों कक्षाओं के रीजन, प्रदेश और जिलावार टॉपर तय नहीं किए गए। हालांकि, स्कूलों की ओर से अपने स्कूल के टॉपर की सूची जारी की गई है।

 

बीते तीन साल का रिजल्ट (प्रतिशत में)

10वीं
2020-21 - 99.23 फीसदी
2021-22 - 93.43 फीसदी

2022-23 - 90.61 फीसदी

12वीं
2020-21 - 89.64 फीसदी

2021-22 - 85.39 फीसदी

2022-23 - 80.26 फीसदी

 

परीक्षा का परिणाम घोषित करने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया है। बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया। - रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई

शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई ने इसे ग़लत अभ्यास माना है।  इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिल सकती है। लेकिन सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अच्छी खबर...12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड, पर्यटन विभाग देगा लाइसेंस

यहां देखें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed