फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse New Rule For 10th student exam marking

सीबीएसई ने 10 वीं की परीक्षाओं के लिए बनाया नया नियम, जिससे दूर हो जाएगी छात्रों की सारी टेंशन

Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Cbse New Rule For 10th student exam marking
एग्जाम - फोटो : डेमो

सीबीएसई की परीक्षाओं में इस बार से नया नियम लागू कर दिया है। अब से हर सवाल को हल करने के हर कदम पर अंक मिलेंगे। बोर्ड ने 10वीं में 2019 की बोर्ड परीक्षाओं से स्टेप-बाई-स्टेप मार्किंग प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत पूरा सवाल गलत होने पर अब शून्य नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने स्टेप-बाई-स्टेप अंक भी जारी किए हैं। इससे छात्रों को पता चल सकेगा कि हर सवाल में कितने स्टेप हैं और उनके कितने अंक निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड ने पेपर को हल करके बताया है कि हर स्टेप के कितने अंक मिलेंगे।
विज्ञापन


अभी तक यह जानकारी सिर्फ  एग्जामिनर को होती थी लेकिन इसे छात्रों के साथ भी साझा किया जा रहा है। 10वीं में पिछले वर्ष से ही होम एग्जाम का विकल्प खत्म हो चुका है और छात्रों को बोर्ड परीक्षा ही देनी होगी। 10वीं की परीक्षा में 20 अंक का प्रैक्टिकल और 80 अंक की थ्योरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल छोड़ने की आदत होगी खत्म, बढ़ेंगे अंक

सीबीएसई के इस नियम से छात्रों के सवाल को छोड़ने की आदत खत्म होगी। वह सवाल को जिस स्टेप तक हल कर देंगे, उसी स्टेप के उन्हें अंक दिए जाएंगे। सीबएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि छात्र कोई भी सवाल नहीं छोड़ेंगे।

इस मार्किंग सिस्टम को छात्र अच्छे से समझकर तैयारी करें तो फेल नहीं होंगे। इसमें उत्तर हल करने के लिए हर स्टेप में नंबर होते हैं। खासकर गणित, साइंस जैसे विषयों में फ ार्मूले और थ्योरी में यूनिट, प्वाइंट पर अलग-अलग नंबर दिए जाते हैं।

22 नवंबर तक पंजीकरण पर कोई विलंब शुल्क नहीं

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकरण के लिए 22 नवंबर तक कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को पंजीकरण के समय आधार नंबर देना जरूरी नहीं है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बोर्ड के हिसाब से फ ीस तय की है।

10वीं के छात्रों को पांच विषयों के शुल्क के रूप में 750 रुपये देने होंगे। यदि एक विषय अतिरिक्त लेते हैं तो 150 रुपये और देने होंगे। 23 से 30 नवंबर के बीच नामांकन करने पर प्रति छात्र 1,000 रुपये जमा करने होंगे। एक दिसंबर से सात दिसंबर के बीच नामांकन करने पर 2,000 रुपये प्रति छात्र तथा आठ दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच जमा करने पर पांच हजार प्रति छात्र देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed