फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE NEET Result 2018 topper ayush dobhal

CBSE NEET Result 2018: हौसलों से लिखी इबारत, कंडक्टर का बेटा बनेगा डॉक्टर

Tue, 05 Jun 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
CBSE NEET Result 2018 topper ayush dobhal
Ayush Dobhal - फोटो : amar ujala

पिता ने मेहनत से बच्चे को पढ़ाया तो बेटा भी डॉक्टर बनने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं कंडक्टर रहे ओम प्रकाश डोभाल के बेटे आयुष डोभाल की।

विज्ञापन


आयुष ने नीट में 507 अंक हासिल किए हैं। दो साल की मेहनत के बाद उन्होंने यह स्कोर किया है। गत वर्ष वह महज दो अंक से एमबीबीएस सीट से वंचित रह गए थे।

आयुष के पिता ओम प्रकाश ने काफी लंबे समय तक सोशल बलूनी स्कूल में कंडक्टर का काम किया। उनका सपना था कि बेटे को आगे बढ़ाएं।

बलूनी क्लासेज से उन्होंने निशुल्क कोचिंग की

CBSE NEET Result 2018 topper ayush dobhal
नीट परीक्षा

आयुष ने एसजीआरआर रेसकोर्स से 76 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं करने के बाद 79.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टर बनना था लेकिन कोचिंग का पैसा नहीं था।

बलूनी क्लासेज से उन्होंने निशुल्क कोचिंग की। गत वर्ष नीट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सीट नहीं मिल पाई थी। इस साल दोबारा कोशिश शुरू की। नतीजतन 507 अंक हासिल किए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट मिल जाएगी।

आयुष का सपना डॉक्टर बनकर प्रदेश की सेवा करना है। उनके शिक्षक विपिन बलूनी का कहना है कि मेहनत करने वालों की राह कोई नहीं रोक सकता है। आज आयुष का नतीजा, इसी का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed