फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE affiliation of 189 Atal Utkrisht Vidyalayas in the state may end Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: राज्य के 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता हो सकती है समाप्त, मांगा गया प्रस्ताव

Sun, 03 Sep 2023 10:03 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

वर्ष 2021 में उत्तराखंड बोर्ड के हर ब्लॉक के दो विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट स्कूल के रूप में चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता दिलाई गई थी। विभाग के पास इन विद्यायलों के लिए पर्याप्त शिक्षक भी नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षकों के लिए दोहरी व्यवस्था से तबादलों में भी विभाग को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
CBSE affiliation of 189 Atal Utkrisht Vidyalayas in the state may end Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता समाप्त हो सकती है। सरकार की इन स्कूल को अब पुरानी व्यवस्था पर चलाए जाने की तैयारी है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन स्कूल को फिर से उत्तराखंड बोर्ड से संचालित करने के लिए शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से दो साल पहले वर्ष 2021 में उत्तराखंड बोर्ड के हर ब्लॉक के दो विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट स्कूल के रूप में चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता दिलाई गई थी। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के नाम पर इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई।

विज्ञापन


चयनित होकर आए इन स्कूलों के शिक्षकों के लिए विभाग की ओर से इस तरह की व्यवस्था बना दी गई कि यदि कोई शिक्षक सुगम क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट स्कूल में तैनात है, तो उसकी एक साल की सेवा को दुर्गम क्षेत्र की एक साल की सेवा मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट भी नहीं रहा ठीक

इसके उलट दुर्गम क्षेत्र में तैनात शिक्षक की एक साल की सेवा दुर्गम क्षेत्र की दो साल की सेवा मानी जाएगी। इससे इन विद्यालयों में पहले से तैनात और बाद में चयनित होकर आए शिक्षकों के सामने दोहरी व्यवस्था बनी है। इन विद्यालयों का 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट भी ठीक नहीं रहा।


शिक्षा सचिव के मुताबिक, विभाग के पास इन विद्यायलों के लिए पर्याप्त शिक्षक भी नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षकों के लिए दोहरी व्यवस्था से तबादलों में भी विभाग को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन विद्यालयों की सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता समाप्त कर स्कूलों को उत्तराखंड बोर्ड से चलाए जाने से शिक्षकों के लिए बनी दोहरी व्यवस्था समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun : फिर एक बड़े मामले को दबाने में लगी थी पटवारी पुलिस, अब होगी दुष्कर्म के मामले की जांच

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 333 पद खाली

देहरादून। प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 333 पद पिछले दो साल से खाली हैं। इनमें प्रवक्ताओं के 243 और एलटी सहायक अध्यापक के 90 पद खाली हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक, इन विद्यालयों के लिए जिस तरह के शिक्षक चाहिए उस तरह के मिल नहीं पा रहे हैं। ब्यूरो



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed