फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE 10th Result 2021: Doon division 45 KV of got 100 Percent result and Dehradun Girl Niharika become topper

CBSE 10th Result 2021: दून संभाग के 45 केवि का 100 फीसदी रहा रिजल्ट, देहरादून की निहारिका को 98.8 फीसदी अंक

Tue, 03 Aug 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 09:53 PM IST
सार

निहारिका ने बताया कि बचपन से बोर्ड परीक्षा में टॉप करने का सपना था। इसके लिए तैयारियां भी बहुत की थी। पिछली कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहने के चलते बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों का फल मिला है।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021: Doon division 45 KV of got 100 Percent result and Dehradun Girl Niharika become topper
दून संभाग की टॉपर निहारिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों का बोर्ड परिणाम 100 फीसदी रहा। देहरादून में हाथीबड़कला नंबर-1 की छात्रा निहारिका कौर ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों के कुल 4433 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया। जिनका परिणाम 100 फीसदी रहा। 

विज्ञापन


CBSE 10th Result 2021: गलत जानकारी देने पर दून रीजन के चार स्कूलों का रिजल्ट रुका
विज्ञापन


निहारिका ने बताया कि बचपन से बोर्ड परीक्षा में टॉप करने का सपना था। इसके लिए तैयारियां भी बहुत की थी। पिछली कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहने के चलते बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों का फल मिला है। निहारिका डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती है। निहारिका की मां प्रतिभा और पिता पवन कुमार ने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवि संगठन की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि पूरे संभाग में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर हाथीबड़कला नंबर-1 की ही छात्रा प्रिया रावत ने दूसरा और 99.4 फीसदी अंक हासिल कर मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। 

मिरेकल ने रोशन किया एनआईईपीवीडी का नाम
10वीं की बोर्ड परीक्षा में मिरेकल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) का नाम रोशन किया। शीतल कुमारी ने 97.8 फीसदी अंक के साथ दूसरे और स्पर्श माहेश्वरी ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे पायदान पर जगह बनाई। संस्थान के निदेशक हिमांग्शु दास ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में ब्यूटी कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला और अशोक ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

अजितेश ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार किया टॉप

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हेरिटेज एकेडमी के अजितेश कुकरेती ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार टॉप किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल की साक्षी थपलियाल और बलूनी पब्लिक स्कूल के विजय बिष्ट ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वही, डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा मैत्री सैनी 99.2 प्रतिशत अंक के साथ कोटद्वार में तीसरे स्थान पर रही। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आते ही परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed