फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE 10th result 2017 mountain area student done good performance

पहाड़ में 'पहाड़' सी परेशानियों से इन्होंने नहीं मानी हार, दिखाया 10 का दम

Sat, 03 Jun 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 03 Jun 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result 2017 mountain area student done good performance

पहाड़ में पहाड़ जैसे व‌िपत्त‌ियों में भी इन होनहारों ने हार नहीं मानी। व‌िपर‌ीत पर‌िस्थ‌ित‌ियों में भी इन्होंने पूरी मेहनत और लगन से अपना मुकाम हास‌िल क‌िया।

विज्ञापन


सीबीएसई दसवीं के शनिवार को घोषित परिणाम में पहाड़ के पांच जिलों में 212 बच्चों ने दस का दम दिखाकर 10 सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। इनमें सर्वाधिक 150 बच्चे पौड़ी जिले के हैं। इनमें 124 बच्चे अकेले कोटद्वार के ही हैं। 
विज्ञापन


टिहरी जिले के विभिन्न स्कूलों में 10 छात्रों ने प्राप्त किए 10 सीजीपीए केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अर्जित किए। स्कूल के 58 छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट ऐंथोनी पब्लिक स्कूल में पहली बार 10 वीं की परीक्षा हुई। स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं में से दो ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के 56 बच्चों में से एक ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। चंबा मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी के 40 छात्रों में से एक छात्र ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।

छोटे स्कूलों के बड़े होनहार

CBSE 10th result 2017 mountain area student done good performance

वहीं उत्तरकाशी जिले के सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिले में 18 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुए। इनमें ऋषिराम शिक्षण संस्थान के पांच और केंद्रीय विद्यालय मनेरा के छह छात्र-छात्राओं ने सबसे अधिक 10 सीजीपीए अंक अर्जित किए।

उधर,  चमोली जिले में नौ स्कूलों के 21 बच्चों को 10 सीजीपीए मिले। इनमें केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर, ग्वालदम, जोशीमठ, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, राजीव नवोदय विद्यालय गैरसैंण, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, केंद्रीय विद्यालय गौचर, एसजीआरआर गोपेश्वर, एसजीआरआर कर्णप्रयाग शामिल हैं। चमोली जिले का परीक्षा परिणाम 97.8 फीसदी रहा।

 वहीं, पौड़ी जिले में 150 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। इनमें सबसे अधिक कोटद्वार के 124 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए जबकि पौड़ी के तीन और श्रीनगर के 23 बच्चों को 10 सीजीपीए मिले हैं।  रुद्रप्रयाग जिले के 13 बच्चों ने सीबीएसई दसवीं में 10 सीजीपीए अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed