फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAU Red beat Pink and Yellow beat Blue and won the match

सीएयू रेड ने पिंक और येलो ने ब्लू को हराकर जीते मुकाबले

Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
CAU Red beat Pink and Yellow beat Blue and won the match
दूसरी स्व. हंसा धनाई वूमंस टी-20 चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। सीएयू रेड ने पिंक को 23 रन और येलो ने ब्लू को 59 रनों से हराकर पूरे अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में सीएयू रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए। कनक ने 32, योगिता रावत ने 29, कप्तान अंजू तोमर ने 20 रनों की पारी खेली। पिंक की स फीना ने दो और गीता, गुंजन, राघवी बिष्ट, अंकी शाह ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए पिंक की पूरी टीम चार विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। गीता ने 31, मेघा सिंह ने 29 और राघवी बिष्ट ने 27 रनों की पारी खेली। रेड की रूचि चौहान व साक्षी जोशी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में येलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 110 रन बनाए। रीना जिंदल ने 40, सारिका कोली ने 21 व जिज्ञासा ने 19 रन बनाए। ब्लू की मीनाक्षी, नजमा, अमीषा बहुखंडी व सरिता सांगा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलते हुए ब्लू की टीम 14.4 ओवर में 51 रनों पर ढ़ेर हो गई। नीलम ने 24 व नजमा ने 13 रन बनाए। येलो की पूजा राज ने तीन, रीना जिंदल ने दो व अंजली कठैत, प्रेमा रावत व सारिका कोली ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed