{"_id":"66af898b8c8aad6c1903de00","slug":"cattle-trapped-in-the-island-of-yamuna-river-were-rescued-safely-in-uttarkashi-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी के टापू में फंसी गाय: जेसीबी मशीन ऑपरेटर ने मवेशी को सुरक्षित निकाला बाहर, ऐसे मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी के टापू में फंसी गाय: जेसीबी मशीन ऑपरेटर ने मवेशी को सुरक्षित निकाला बाहर, ऐसे मिली सफलता
Sun, 04 Aug 2024 07:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बडकोट
अमर उजाला नेटवर्क, बडकोट
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 04 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
बडकोट के बगासू गांव के निकट यमुना नदी के बीचोंबीच टापू में फंसी मवेशी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। जेसीबी मशीन ऑपरेटर के प्रयास से 24 घंटे बाद उक्त मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
यमुना नदी के बीचोंबीच टापू में फंसी मवेशी को रेस्क्यू किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बडकोट के बगासू गांव के निकट यमुना नदी के बीचोंबीच टापू में फंसी मवेशी को पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों की कड़ी मशक्कत करने के बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका। यमुना नदी के तेज बहाव के कारण सफलता हासिल नहीं होने के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद डोभाल ने अपनी जेसीबी मशीन मौके पर भेजकर मशीन ऑपरेटर को फंसी मवेशी को निकालने के लिए यमुना नदी में उतारा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Bhimtal News: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
पुलिस और एसडीआरएफ के बाद जेसीबी मशीन ऑपरेटर के प्रयास से 24 घंटे बाद उक्त मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।