{"_id":"66af7b4fa19776fd0008581c","slug":"body-of-unknown-woman-found-lying-in-ditch-under-suspicious-circumstances-in-bhimtal-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal News: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal News: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त
Sun, 04 Aug 2024 06:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:30 PM IST
सार
हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला। शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
खाई में शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला। शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
शव किस महिला का है इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। शव को खाई से निकालते समय पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani Crime: दरोगा पिटता रहा और टीम देखती रही, पीड़ित ने साझा की पीड़ा; कहा- महिलाकर्मियों को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन
इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहा आया होगा इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, एसआई गगनदीप सिंह, सिमरन कौर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।