Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   casino was operating in the hotel, gambling and drinking parties were organized, and the police raid caused a

Rishikesh: होटल में चल रहा था अवैध कैसीनो और शराब पार्टी, पुलिस की रेड, दस महिला सहित 40 लोग गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 08:33 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 08:33 PM IST
सार

एक होटल में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अचानक हुई छापा मारकर 40 लोगों को हिरासत में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
casino was operating in the hotel, gambling and drinking parties were organized, and the police raid caused a
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक पार्षद, दस महिला सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं बाहर से बुलाई गई थी। होटल स्वामी फरार है। होटल को सीज कर दिया गया है। एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी सहित चौकी के सभी 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी आईडीपीएल क्षेत्र में स्थित होटल नवरंग में कैसीनो संचालित हो रहा है। यहां बाहर से जुआ खेलने बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं। दिल्ली से बार डांसर बुलाए जाने की सूचना थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात होटल नवरंग में छापा मारा।

विज्ञापन

यहां जुआ खेलने के लिए टेबलें सजाई गई थी। शराब पार्टी भी चल रही थी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। इन युवतियों को दिल्ली से बुलाया गया था। उनसे होटल में बार डांसर के रूप में प्रदर्शन कराने के साथ-साथ मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराया जा रहा था। पुलिस को भारी मात्रा में महंगी शराब, जुए से संबंधित सामग्री और करीब 1,37,600 रुपये नकद बरामद किए। होटल स्वामी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नई दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद और नोएडा के लोग भी आए हैं पकड़ में

इस मामले में पुलिस की ओर से पार्षद व 10 महिलाएं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कोटद्वार, टिहरी गढ़वाल, नई दिल्ली, मेरठ, फरीदाबाद, नोएडा आदि के लोग शामिल हैं।
 

पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था खेल
कानून व्यवस्था का ढोल पीटने वाली पुलिस की हकीकत एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। आईडीपीएल चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हरिद्वार रोड स्थित नवरंग होटल में बड़े स्तर पर जुए का खेल धड़ल्ले से चलता रहा और जिम्मेदार चौकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैधानिक कार्य पुलिस की शह पर ही संचालित हो रहे हैं। इस गंभीर लापरवाही पर एसएसपी देहरादून आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा सहित चौकी के सभी 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों को विभागीय जांच से गुजरना होगा।

होटल के नक्शे पर भी असमंजस

बताया जा रहा है कि होटल नवरंग का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। एमडीडीए से इसका नक्शा भी पास नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई अवैध निर्माण कर आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज का कहना है कि मामले में जानकारी जुटा कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...LPG Crisis :  गैस संकट के बीच उत्तराखंड में नई व्यवस्था,  घर-परिवार में शादी है तो मिलेगा अस्थाई गैस कनेक्शन


आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि अधिकांश होटलों में शराब पिलाई जाती है। नवरंग होटल में महंगी शराब की बरामदगी से यह स्पष्ट भी हो गया है। आबकारी विभाग बड़े होटलों पर कार्रवाई करने से बचता है। औपचारिकता निभाने के लिए छोटी-मोटी कार्रवाई की जाती है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट से कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed