फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cash and valuables stolen after breaking the lock of a locked house

Dehradun News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी, पूर्व किरायेदार समेत सात पर प्राथमिकी

Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cash and valuables stolen after breaking the lock of a locked house
सेलाकुई थाना क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े एक मकान में चोरी, तोड़फोड़ और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेंट्रल होप टाउन निवासी शिकायतकर्ता सुमीत कौर की तहरीर पर सहसपुर क्षेत्र के कॉलेज से जुड़े आठ नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक पूर्व किरायेदार भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, शिकायतकर्ता सुमीत कौर ने पुलिस को बताया कि सेलाकुई स्थित उनका मकान अक्तूबर से बंद पड़ा था। वह मकान में पहुंचीं तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। मकान के अंदर लगे वॉश बेसिन, पानी की टोंटियां, बिजली के तार और स्विच बोर्ड तक उखाड़ दिए गए थे। इसके अलावा घर में रखा इंडक्शन चूल्हा, गैस सिलेंडर, स्टोव, बर्तन, कीमती कपड़े, नकदी और अन्य सामान चोरी हो चुका था। आरोप है कि मकान में हुई चोरी और तोड़फोड़ में पूर्व किरायेदार ऋतुराज उर्फ मोनू और उससे जुड़े अन्य लोगों का हाथ हो सकता है। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में संपत्ति से जुड़े एक पुराने विवाद और वर्ष 2022 में दर्ज फर्जी वसीयत के मामले का भी उल्लेख किया है। पुलिस संपत्ति विवाद और चोरी को ध्यान में रखते हुए मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस दौरान ऋतुराज उर्फ मोनू, राजेश मेहता, मोहित सिंह राजपूत, रणजीत सिंह नरूला, चरणजीत सिंह नरूला, सुनीता शर्मा, मगन बसीन और सत्य प्रकाश सुयाल के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed