{"_id":"642348080e8504b59f073642","slug":"case-sdc-councilor-dispute-connection-dehradun-news-c-5-drn1037-116276-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एसडीसी व पार्षद पर मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एसडीसी व पार्षद पर मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप
Wed, 29 Mar 2023 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:58 PM IST
सार
राजपुर थाने में विद्युत वितरण उपखंड आईटी पार्क के कार्यालय सहायक मोहन चंद पाठक की शिकायत पर पार्षद अभिषेक पंत व अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजली के कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में राजपुर थाना पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीसी व पार्षद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
राजपुर थाने में विद्युत वितरण उपखंड आईटी पार्क के कार्यालय सहायक मोहन चंद पाठक की शिकायत पर पार्षद अभिषेक पंत व अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में दूसरी शिकायत लक्ष्मी पत्नी रिंकू निवासी दुर्गा एन्क्लेव कंडोली सहस्त्रधारा रोड देहरादून की ओर से दी गई। बताया कि मोहन चंद्र पाठक कार्यालय सहायक विद्युत वितरण उपखंड आईटी पार्क देहरादून का कहना है कि बीती 25 मार्च को एक महिला ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन-पत्र के साथ दस्तावेज की जानकारी ली। महिला ने अपने क्षेत्र के पार्षद अभिषेक पंत से फोन पर बात कराई। आरोप है कि पार्षद ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाया।
विज्ञापन
इसके बाद पार्षद पंत और अन्य व्यक्ति कार्यालय में आए और मारपीट व गाली गलौज करने लगे। सिर और सीने पर लगातार वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मेज पर रखी फाइलें और पत्रावलियां फाड़कर फेंक दी।
वहीं, लक्ष्मी पत्नी रिंकू का कहना है कि उनकी ननद बिजली विभाग में नए कनेक्शन के लिए गए थे। कार्यालय में मोहन चंद्र पाठक बार-बार चक्कर कटवा रहे थे। आरोप है कि पांच हजार की मांग करते हुए एक हफ्ते में कनेक्शन और 25 हजार देने पर शाम तक कनेक्शन लगने की बात कही। पैसे मांगने पर सवाल किया तो मोहन चंद्र पाठक ने गुस्सा होकर अपशब्दों का उपयोग करना शुरू कर दिया।