{"_id":"670acbc36e474b441701c6b4","slug":"case-filed-in-the-matter-of-death-of-two-youths-in-accident-dehradun-news-c-5-1-drn1030-523568-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
I- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, वाहन चालक की तलाश शुरू
I
Iनगर कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले सड़क दुर्घटना में हुई टिहरी गढ़वाल के दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, बलवीर सिंह पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी ग्राम घोडपुर थाना लंबागांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल ने शिकायत दी। बताया कि एक अक्तूबर की रात उनका भांजा प्रियांशु राणा (20) पुत्र बसंत सिंह राणा निवासी ग्राम पुरमोला पट्टी उपली रमोली प्रतापनगर टिहरी और उसका दोस्त मनीष पंवार (23) पुत्र अमर सिंह पंवार निवासी प्रतापनगर बाइक पर ऋषिकेश से हरिद्वार आ रहे थे।
I
I
I
Iहाईवे पर सर्वानंद घाट जयराम मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर दी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।I