फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against three for cheating in the name of giving cafe

कैफे के नाम पर धोखाधड़ी में तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for cheating in the name of giving cafe
डालनवाला पुलिस ने कैफे संचालन के नाम पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डालनवाला पुलिस के मुताबिक प्रवीण गोयल निवासी रेसकोर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि ईसी रोड स्थिति बेस्ट बड़ी रेस्टो कैफे के संचालन के लिए उनकी दमन प्रीत चड्ढा, निवासी ओल्ड सर्वे रोड व सरबजोत सिंह साहनी निवासी रेसकोर्स से 31 लाख में मय सामान और दस लाख आठ हजार प्रतिमाह में सौदा हुआ था। उसने जो भी सौदा हुआ था, उसके हिसाब से पैसे दे दिए। जिसके बाद उसे कैफे पर कब्जा भी मिल गया था, लेकिन कोरोना के कारण कैफे को बंद करना पड़ा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब उसने कैफे खोलने की सोची तो उसके मैनेजर राहुल ने बताया कि कैफे का बोर्ड हटा दिए गए हैं और वहां से सारा सामान और चार लाख रुपये चोरी कर दिए गए। साथ ही वह जगह अन्य को किराये पर दे दिया गया है। वादी के मुताबिक कैफे का संचालन उनकी बेटी कर रही थी, जो अब बेरोजगार है और आरोपी उसके पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दमनप्रीत चड्ढा, सरबजोत साहनी और पिपेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed