फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case filed against several people including former CM Harish Rawat and two Congress MLA in haridwar

हरिद्वार: पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, की थी सिडकुल की परिक्रमा

Sun, 18 Oct 2020 04:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against several people including former CM Harish Rawat and two Congress MLA in haridwar
harish rawat - फोटो : amar ujala

बेरोजगारी के मुद्दे पर हरिद्वार सिडकुल की परिक्रमा को लेकर पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कलियर और भगवानपुर के विधायक समेत कांग्रेसियों के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि परिक्रमा के दौरान इन लोगों ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे और औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिडकुल की परिक्रमा की थी।
विज्ञापन



रविवार को सिडकुल पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, श्रमिक नेता राजवीर चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, किरण पाल वाल्मीकि समेत 200 से 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में फंसे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष 

सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की ओर से जारी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

हरीश रावत की सिडकुल परिक्रमा में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी अपने निजी अंगरक्षक के साथ शामिल हुए थे। सिडकुल पुलिस ने सुमित चौधरी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ असलहा लहराने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि उनके निजी अंगरक्षकों के हथियारों के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed