फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case filed against eight people including Meerut advocate, accused of selling land fraudulently

Dehradun News: मेरठ के अधिवक्ता समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़े से जमीन बेचने का आरोप

Tue, 11 Feb 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

लीम ने पुलिस को बताया कि उनके पूर्वजों की एक संपत्ति ढाक पट्टी में स्थित है। खालिद अजीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाए। इनमें खुद को सलीम के पूर्वजों का वारिस बना दिया।

विज्ञापन
Dehradun News: Case filed against eight people including Meerut advocate, accused of selling land fraudulently
- फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राजपुर रोड स्थित एक बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े से बेचने के मामले में मेरठ के एक अधिवक्ता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस जमीन से संबंधित वर्ष 2023 में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि बागपत दरवाजा मेरठ के रहने वाले सलीम की शिकायत पर इमामबाड़ा दत्ता सैय्यद, तकी हुसैन बाजार पेड़ामल मेरठ के रहने वाले जमील अहमद, महफूज ख्वाजा, मशकूर ख्वाजा, अब्दुल समद, बंगला बाउंड्री रोड के रहने वाले जलालुद्दीन उर्फ फैजल, खालिद अजीज, अधिवक्ता काशिफ शेख और अच्छरोड मेरठ के रहने वाले इस्लामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सलीम ने पुलिस को बताया कि उनके पूर्वजों की एक संपत्ति ढाक पट्टी में स्थित है। खालिद अजीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाए। इनमें खुद को सलीम के पूर्वजों का वारिस बना दिया।
विज्ञापन


Dehradun: 15 सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, डिफेंस कॉलोनी की खुली जमीन बेचने का लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 25 जनवरी 2024 को जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट जलालुद्दीन उर्फ फैसल और इस्लामुद्दीन के पक्ष में कर दिया। जलालुद्दीन उर्फ फैसल, खाजिद अजीज का चाचा है। यह सब करने के बाद इस जमीन को इन्होंने सुरेंद्र कुमार, मानसी चतुर्वेदी और संजय चौधरी को बेच दिया। इसमें इस्लामुद्दीन व इंतजार गवाह हैं और सारी लिखा-पढ़ी काशिफ सेख ने की। इस संपत्ति से संबंधित एक मुकदमा वर्ष 2023 में खालिद अजीज, रिजवान और नईमा के खिलाफ भी हो चुका है। एसओ राजपुर ने बताया कि इस मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed