{"_id":"6506e3884782fe2cc30a9868","slug":"case-filed-against-builder-for-publishing-misleading-advertisement-of-ssp-along-with-cm-dehradun-news-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना पड़ा महंगा, बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना पड़ा महंगा, बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 17 Sep 2023 05:04 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:04 PM IST
सार
अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए बिल्डर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया। जिस पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अखबार में सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना बिल्डर को भारी पड़ गया। मामले में बिल्डर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी कार्यालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
आरोप है कि अमित कुमार, प्रव्या डेवलपर्स की ओर से अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा, पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन
इस संबंध में प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित निवासी नेहरू कॉलोनी विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बिल्डर के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं।