देहरादून: सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना पड़ा महंगा, बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए बिल्डर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया। जिस पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखबार में सीएम के साथ एसएसपी का भ्रामक विज्ञापन छपवाना बिल्डर को भारी पड़ गया। मामले में बिल्डर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी कार्यालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
आरोप है कि अमित कुमार, प्रव्या डेवलपर्स की ओर से अपने व्यक्तिगत व व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को सोशल मीडिया से निकालकर उसे एडिट करते भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया।
ये भी पढ़ें...Chamoli: ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा, पहुंचा सलाखों के पीछे
इस संबंध में प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित निवासी नेहरू कॉलोनी विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बिल्डर के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं।