फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case against two accused of robbery attempt under Arms Act

Dehradun News: लूट की कोशिश के दो आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा

Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Case against two accused of robbery attempt under Arms Act

विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सेवानिवृत रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों में से दो के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पहले से जेल में हैं।जानकारी के अनुसार 13 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे सभावाला के वार्ड नंबर 12 में चार नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की कोशिश की थी लेकिन, बुजुर्ग की पत्नी के विरोध और शोर मचाने से बदमाशों की योजना नाकाम हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
एसओजी और पुलिस टीम ने बुधवार को वारदात में शामिल चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर नगली गांव निवासी आकाश ऊर्फ कुनाल और राजन के पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया था।
विज्ञापन




थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed