{"_id":"49fe8a2cbc3887c117a37c81ad9a03b8","slug":"carnation-outlet-open-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां से खरीदें सर्टिफाइड 'यूज्ड कारें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां से खरीदें सर्टिफाइड 'यूज्ड कारें'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग सर्टिफाइड यूज्ड कारों की खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दून में कार्नेशन ऑटो का पहला शोरूम खुल गया है।
विज्ञापन
पढ़ें,प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी
मारुति सुजुकी के पूर्व सीएमडी और कार्नेशन आटो के सीईओ जगदीश खट्टर ने मंगलवार को रिबन काटकर पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इस आटोमोबाइल सेल्स एवं सर्विस नेटवर्क आउटलेट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड में पहला आउटलेट
कंपनी का राज्य में भी यह पहला आउटलेट है। अप मार्केट और मास सेगमेंट दोनों ही तरह की कारें आनंद ऑटो मोटिव्स के सहयोग से खुले कार्नेशन के इस आउटलेट में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’
उद्घाटन के अवसर पर जगदीश खट्टर ने साफ किया कि दून में इस शोरूम के आरंभ के साथ उत्तर भारत के बाजार की यूज्ड कार की बढ़ती मांग को पूरा करना कंपनी का उद्देश्य है। बेहतरीन आफ्टर सेल्स सर्विस के साथ ही 24×7 सेवा कार्नेशन आटोमोबाइल सेल्स और सर्विस नेटवर्क में मदद करेगी।
ये मिलेगी गारंटी
खट्टर ने ग्राहक के वैल्यू फार मनी को सबसे बड़ा फोकस करार दिया। बताया कि खरीदार को छह माह इंजन और गियर बाक्स वारंटी के साथ ही एक साल की डिटेल वारंटी दी जा रही है। देश में मुंबई, दिल्ली, गुड़गांव, पुणे, बंगलूरू समेत कुल 15 कार्नेशन आटो साल्यूशन हब हैं।
पढ़ें,कूड़ा फेकने गई महिला ने देखा भ्रूण, हंगामा
कंपनी का दून में पहला तथा देश में 34वां आउटलेट है। सहयोगी आनंद आटोमोटिव के मालिक निमित बेरी ने कार्नेशन के साथ साझेदारी को एक बेहतरीन अनुभव करार दिया।