फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car fell into ditch in pithoragarh two killed

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जा रही कार खाई में गिरी, महिला समेत दो लोगों की मौत

Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch in pithoragarh two killed
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अल्टो कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा भट्यूड़ा के पास बुधवार देर रात को हुआ। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार संख्या यू के 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ को आ रही थी। कार को नंदन सिंह निवासी एंचोली चला रहे थे। साथ ही उनकी पत्नी भागीरथी देवी के अलावा गांव के दो और लोग भी बैठे थे। 
विज्ञापन


भटयूडा के पास चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार भागीरथी देवी (46 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह निवासी एंचोली और मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed