{"_id":"5df4f7508ebc3e87dc405a49","slug":"car-fell-into-ditch-in-mussoorie-itbp-jawans-called-for-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, एक महिला की मौत, दो बच्चों समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: दो स्कूटी सवार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, एक महिला की मौत, दो बच्चों समेत चार लोग घायल
Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर जब्बर खेत के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से कौलागढ़, देहरादून निवासी स्कूटी सवार महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दूसरी स्कूटी पर सवार एक युवक और दो बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
देहरादून से दो बहनें परिवार के सदस्यों के साथ दो स्कूटी से धनोल्टी घूमने गए थे। शनिवार शाम वे लौट रहे थे। तभी जब्बर खेत के समीप पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों में एक स्कूटी पर लग गया। जिससे एक महिला खाई में गिर गई।
विज्ञापन
दूसरी महिला पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे दूसरी स्कूटी में चल रहे युवक और दो बच्चे घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम 112 नंबर पर दी। मसूरी कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी महिला को बाहर निकाला। दोनों को 108 की मदद से मसूरी लंढौर सामुदायिक सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने खाई में गिरकर घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी महिला को हालत गंभीर होने पर देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया। ऊषा ठाकुरी (उम्र 37 वर्ष, पत्नी कन्हैया ठाकुरी निवासी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून) और मोनिका थापा (पत्नी विजय थापा निवासी कौलागढ़, देहरादून) एक स्कूटी में सवार थीं। पत्थर की चपेट में आने से मोनिका थापा खाई में जा गिरी। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऊषा को हायर सेंटर रेफर किया।
विजय थापा पुत्र सीपी थापा, उनकी नौ वर्षीय बेटी मिनल और उषा ठाकुरी पत्नी कन्हैया ठाकुरी का 11 वर्षीय बेटा अभियांशु जो दूसरे स्कूटी पर सवार थे, पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि दोनों महिला बहनें हैं। स्कूटी ऊषा चला रही थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।