{"_id":"5bf904a6bdec22416555df69","slug":"car-fell-into-ditch-at-madkote-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ : मदकोट में कार खाई में गिरी, एबीवीपी के जिला सह-संयोजक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ : मदकोट में कार खाई में गिरी, एबीवीपी के जिला सह-संयोजक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
कार के उड़ गए परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी तहसील के मदकोट-बोना मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) डीडीहाट के जिला सह संयोजक प्रवीण सिंह पंडा (21) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
मदकोट निवासी केएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सिंह पंडा के छोटे बेटे एवं अभाविप के जिला सह संयोजक प्रवीण सिंह तीन दिन पहले अपने ननिहाल वल्थी गांव गए थे। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वह अपने साथी के साथ वल्थी से मदकोट लौट रहे थे। घोड़ाथल में उनकी कार सौ मीटर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में प्रवीण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी दीपक देवली कार से छिटककर घायल हो गया। मदकोट चौकी पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। शनिवार शाम जिला चिकित्सालय से गई चिकित्सकों की टीम ने मदकोट में ही शव का पोस्टमार्टम किया। प्रवीण सिंह राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में एमए के छात्र थे।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
वहीं रुद्रपुर के लालपुर में पिकअप की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गंगादत्त कांडपाल निवासी देवरिया किसी काम से रुद्रपुर जा रहे थे। तभी लालपुर स्थित रामकुमार फ्लोर मिल के पास सामने से आ रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन