{"_id":"6754998598143556f00ae494","slug":"car-fell-into-a-ditch-constable-posted-in-cbi-died-dehradun-news-c-5-1-drn1031-565151-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार खाई में गिरी, सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार खाई में गिरी, सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में कार चालक दिल्ली में सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने कार को खाई से निकलवाकर हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
भगवानपुर पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार छुटमलपुर से देहरादून की ओर जा रही थी। जैसे ही कार हाईवे पर गांव अलावलपुर के सामने पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार व्यक्ति को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान अमित रावत निवासी राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है। वह दिल्ली में सीबीआई में सिपाही के पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।