ऋषिकेश: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के समीप ऋषिकेश की और आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए।
शुक्रवार को पौड़ी में धरा रोड़ विकास मार्ग पर दुकान संचालित करने वाले आनंद बहुगुणा शुक्रवार को अपनी स्विफ्ट कार (यूके 07 एजेड-9992) से ऋषिकेश आ रहे थे। रात्रि करीब 9:30 बजे शिवपुरी से करीब 4 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर एक मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
कार चालक जब घायल अवस्था में मार्ग तक पहुंचा और यहां से आ रहे वहां चालकों को जानकारी दी तब जाकर पुलिस को घटना की जानकारी मिल पाई। सूचना पाकर मुनिकीरेती से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
देर रात खाई से निकाले गए मृतकों के शव
घायल आनंद बहुगुणा (41) पुत्र दयाल मणि बहुगुणा तथा अनीता पंत (46) पत्नी उदय पंत दोनों निवासी धरा रोड़ विकास मार्ग पौड़ी को राजकीय चिकित्सालय पहुचाया गया।
उधर कार में सवार दो अन्य उदय पंत (54 वर्ष) व संजय नौटियाल (46 वर्ष) दोनों निवासी धारा रोड़, विकास मार्ग पौड़ी के शव देर रात्रि रेस्क्यू दल ने खाई से बरामद किए। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती सीएस बिष्ट ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती घायल आनंद बहुगुणा ने बताया की मृतक उदय पंत पौड़ी में अधिवक्ता और संजय नौटियाल राजकीय शिक्षक थे। सभी लोग आसपास ही रहते थे। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।