{"_id":"679fc0a1f1ff1e510a0d2d57","slug":"car-burst-into-flames-after-head-on-collision-dehradun-news-c-5-1-drn1031-609864-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आमने-सामने की टक्कर के बाद धूं-धूं कर जल उठी कार, जान बचाकर भागे सभी सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आमने-सामने की टक्कर के बाद धूं-धूं कर जल उठी कार, जान बचाकर भागे सभी सवारी
Mon, 03 Feb 2025 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:35 AM IST
सार
भोपाल पानी पुल के पास आमने-सामने से आ रही दो कारों की टक्कर हो गई। इनमें देहरादून की ओर से जा रही कार में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर-थानो मार्ग पर दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक कार में तत्काल आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस जब तक पहुंची तब तक दोनों कारों के सवार भी मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन
एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि थानो मार्ग पर भोपाल पानी पुल के पास आमने-सामने से आ रही दो कारों की टक्कर हुई थी। इनमें देहरादून की ओर से जा रही कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में सवार लोग जा चुके थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। कार में सवार लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।