नए साल पर दर्दनाक हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच्चे की मौत, पांच लोगों की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर विद्याधाम के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच घायल है। अन्य बच्चों की भी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मंगलवार को गुप्तकाशी से त्रियुगीनारायण जाते समय आल्टो कार विद्याधाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कान्हा (9) पुत्र देवेंद्र सिंह की मौत हो गई।
जबकि वाहन स्वामी सुरेंद्र सिंह रावत (59), मीना रावत (43) पत्नी सुरेंद्र सिंह रावत, शालिनी (16) व रुचिता पुत्री सुरेंद्र सिंह रावत (14) मयंक (10) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद मीना, रुचिता व कान्हा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन कान्हा ने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सभी घायल विवेकानंद कॉलोनी गोपेश्वर जिला चमोली के रहने वाले है। ये लोग कालीमठ दर्शन के बाद त्रियुगीनारायण जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।