{"_id":"5bd047e4bdec22696469af2b","slug":"car-accident-in-uttarakhand-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जखोली में दर्दनाक कार हादसा, चालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जखोली में दर्दनाक कार हादसा, चालक की मौके पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जखोली
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर पैंयाताल के समीप हुई कार दुर्घटना में वाहन स्वामी/चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे हरिनगर निवासी पूर्ण सिंह कठैत निजी वाहन से मयाली से अपने घर जा रहे थे। पैंयाताल से कुछ दूरी पर स्थित डाट पुलिया के समीप उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी जहांगीर अली मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया। इसे बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन