{"_id":"6a1a9b70da7088188807d76a","slug":"car-accident-in-ukhimath-three-people-died-two-injured-rudraprayag-uttarakhand-accident-news-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल
Sat, 30 May 2026 03:55 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, उखीमठ ( रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, उखीमठ ( रुद्रप्रयाग)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 30 May 2026 03:55 PM IST
सार
ऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर हुए कार हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में चार बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एककार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल अगस्त्यमुनि स्थित नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: कार अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत और तीन घायल
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गया था। हादसे में महेन्द्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) की मौत हो गई। वहीं रेशमा देवी, दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी हैं।