फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident in ramnagar uttarakhand

उत्तराखंड: रामनगर में पेड़ से टकराई कार, बच गया दो साल का मासूम बाकी सभी कार सवारों की मौत

Sat, 14 Apr 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 14 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
car accident in ramnagar uttarakhand
car accident in ram nagar

उत्तराखंड के रामनगर में नेशनल हाइवे हलदुवा गांव के समीप एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो साल का मासूम बच गया, बाकी सभी कार सवार यात्रियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह कार के पेड़ से टकराने से उसमे सवार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो साल का बच्चा बच गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार देहरादून से हल्द्वानी आ रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार को वो देहरादून से चले थे। हादसा सुबह 5 बजे घटित हुआ। राहगीरों ने इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण हादसे में बच्चे के बचने से लोग भी हैरान

car accident in ramnagar uttarakhand
baby save from accident - फोटो : amar ujala

रामनगर से 11 किलोमीटर पहले कार पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि परिवार भवाली स्थिति गोल्ज्यू देवता के मन्दिर को दर्शन करने जा रहा था।

हादसे में चालक सूरत सैनी पुत्र राम गोपाल निवासी राजनगर ज्वालापुर हरिद्वार, पूजा मेरिया, उसके पति हिमांशु असवाल निवासी हिमाद्री लेन नम्बर 4 नेहरुग्राम नत्थनपुर देहरादून, एवं पूजा की सास सरोज बाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भीषण हादसे में बच्चे के बचने से लोग भी हैरान है।

मृतकों को काशीपुर 108 एम्बुलेंस से रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed