घनसालीः भीषण हादसे का शिकार हुई कार, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के स्यूरी-खबोगी मोटर मार्ग पर कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है।
रविवार को स्यूरी के पास हुई कार दुर्घटना में स्यूरी के प्रधान पति, उपप्रधान और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना का कारण ब्रेक फैल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर भेज दिया है। दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सेमंडीधार से स्यूरी गांव जा रही मारुति 800 यूए09ए0919 स्यूरी बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें स्यूरी के उपप्रधान दर्मियान सिंह (42) पुत्र बचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
एक किमी पहले कार से मांगी थी लिफ्ट
कार चालक स्यूरी की प्रधान कौशल्या देवी के पति भीम सिंह राणा (42) पुत्र वीर सिंह और प्राथमिक स्कूल बड़ोनगांव में तैनात शिक्षक सुंदर लाल (52) पुत्र मनवारी निवासी पूरणपुर धामपुर यूपी निवासी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
भीम सिंह नई टिहरी में पुनर्वास निदेशालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे और रविवार का अवकाश होने के कारण शनिवार को जिला मुख्यालय से गांव गए थे। शिक्षक सुंदर लाल रविवार होने के चलते स्यूरी में तैनात अपने साथी शिक्षकों के पास मिलने जा रहा थे, और करीब एक किमी पहले कार से लिफ्ट मांगी थी।
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाई है। सीएमओ डॉ. अर्जुन सेंगर ने पोस्टमार्टम के लिए बेलेश्वर में टीम भेजी है। जहां पर शवों का पोस्टमार्टम किया गया। कार दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, भिलंगना के पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, परमवीर पंवार, रतन सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत, महावीर ममगाईं, नागेंद्रदत्त, सत्या लाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।