फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cantt Board put the dirty water of the houses in the canal of the irrigation department

कैंट बोर्ड ने घरों का गंदा पानी सिचाईं विभाग की नहर में डाला

Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cantt Board put the dirty water of the houses in the canal of the irrigation department
कैंट बोर्ड गढ़ी की ओर से प्रेमनगर क्षेत्र के घरों के पानी का निकासी मोहनपुर पावर हाउस के पास सिचाईं नहर में किया हुआ है। इससे किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक और जहां फसलों का नुकसान हो रहा है, दूसरी ओर किसानों को त्वचा संबंधी रोगों से जूझना पड़ रहा है। शिकायत पर सिंचाई भी कैंट बोर्ड को गंदा पानी नहर में डालने के निर्देश दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता बीरू बिष्ट ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में छावनी परिषद गढ़ी कैंट की मुख्य अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया था मगर उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद 16 नवंबर 2021 को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत दर्ज कराने के बाद सहायक अभियंता सिंचाई खंड विकासनगर डाकपत्थर द्वारा मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद गढ़ी कैंट को पत्र देकर गंदे पानी की निकासी को सिंचाई नहर में बंद करने को कहा गया है। लेकिन अभी तक कैंट बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छावनी परिषद गढ़ी कैंट द्वारा जल्द ही गंदे पानी की निकासी को नहर में डालने से नहीं रोका गया किसानों के हितों की रक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed