{"_id":"6323717bf34c4c07a77c12a8","slug":"cantt-board-has-always-been-on-the-radar-of-cbi-city-news-drn422856038","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा सीबीआई की रडार पर रहा है कैंट बोर्ड गढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा सीबीआई की रडार पर रहा है कैंट बोर्ड गढ़ी
सार
कैंट बोर्ड गढ़ी हमेशा से सीबीआई की रडार पर रहा है।कैंट बोर्ड में कई बार सीबीआई छापा मार चुकी है।कैंट बोर्ड सीईओ अभिनव सिंह ने कहा कि जब से उनकी तैनाती हुई है, वह पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित कैंट बोर्ड कार्यालय में सीबीआई छापे के दौरान बंद पड़ा गेट।---संवाद फोटो
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट बोर्ड गढ़ी हमेशा से सीबीआई की रडार पर रहा है। कैंट बोर्ड में कई बार सीबीआई छापा मार चुकी है। कुछ दिन पहले भी सीबीआई रक्षा संपदा विभाग के साथ कैंट बोर्ड पहुंची थी और यहां मोबाइल टॉवर के दस्तावेज खंगाले थे।
इससे पहले भी वर्ष 2014 में सीबीआई रिश्वत मामले में कैंट बोर्ड के एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर चुकी है। कैंट बोर्ड गढ़ी की कार्यप्रणाली हमेशा से सवालों के घेरे में रही है। बुधवार को दो बाबुओं की रिश्वत मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी के बाद कैंट बोर्ड गढ़ी की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेेरे में आती है। यहां अनियमितताओं को लेकर कई बार सीबीआई छापा मार चुकी है।
कुछ दिन पहले मोबाइल टावरों के एनओसी में अनियमितताएं सामने आने पर सीबीआई ने रक्षा संपदा विभाग के साथ कैंट बोर्ड के तमाम दस्तावेज खंगाले। यहीं नहीं वर्ष 2018 में अनियमितताओं पर कैंट बोर्ड में दस्तावेज खंगाले गए थे। हालांकि, इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी, लेकिन सीबीआई वर्ष 2014 में भी यहां से रिश्वत मामले में अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर चुकी है। अकाउंटेंट कर्मियों के फंड जारी करने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शिकायत हो तो सीधे संपर्क करें : सीईओ
दो बाबुओं के रिश्वत मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी के बाद कैंट बोर्ड प्रशासन सकते में है। कैंट बोर्ड सीईओ अभिनव सिंह ने कहा कि जब से उनकी तैनाती हुई है, वह पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। मामले में शिकायतकर्ता ने उनसे कोई शिकायत नहीं की थी। अगर शिकायत की होती तो शायद समस्या का हल हो जाता। उन्होंने अपील की कि अगर किसी को भी कोई शिकायत हो तो वह सीधे मिलकर संपर्क कर सकते हैं। कहा कि कार्यालय में रिश्वत आदि लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।