फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candle march in memory of young Tibetan singer paid tribute

तिब्बती युवा गायक की याद में कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Candle march in memory of young Tibetan singer paid tribute
चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ तिब्बत की राजधानी ल्हासा में तिब्बती युवा गायक त्सेवांग नोरबु के आत्मदाह करने और उनकी मौत के बाद तिब्बती समुदाय के लोगों ने देहरादून सहस्रधारा में कैंडल मार्च निकालकर युवा गायक को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने चीनी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि चीनी सरकार तिब्बतियों की पूरी संस्कृति और पीढ़ी को समाप्त करना चाहती है लेकिन चीन की सरकार अपनी मंशा में कामयाब नहीं होगी। कैंडल मार्च में शामिल सभी समुदाय के लोगों ने युवा लोक गायक के पुनर्जन्म की कामना करने के साथ ही इस बात का भी संकल्प लिया कि चीनी चीन सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ तिब्बती समुदाय के लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। लोगों ने कहा कि चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को एकजुट होकर उसका विरोध करना चाहिए। चीन की दमनकारी नीतियों के चलते तिब्बत में बसे लोग बद से बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं जिनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। बता दें कि तिब्बती युवा लोक गायक त्सेवांग नोरबु ने 28 फरवरी को ल्हासा में पोटाला पैलेस के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था। जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। निर्वासित तिब्बती गैर सरकारी संगठनों की ओर से दुनिया के तमाम देशों में कैंडल लाइट मार्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed