{"_id":"636dffc9b4e04213f77befd0","slug":"candidates-get-relief-in-patwari-lekhpal-recruitment-commission-opens-application-window-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पटवारी-लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों को मिली राहत, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पटवारी-लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों को मिली राहत, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
सार
पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो कि आयु गणना की दुश्वारी की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई पटवारी-लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जा रही है। पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari B'day: आज जन्मदिन पर कितनी खुश होती अंकिता, अब परिवार को है इस तोहफे के मिलने का इंतजार
मामले में विवेकानंद ओझा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवार जो कि आयु की इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आवेदन नहीं कर पाए, वह 20 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।