फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Canceled trains will run from today

आज से चलेंगी रद्द चल रही ट्रेनें

Fri, 07 Feb 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Canceled trains will run from today
रुड़की। देहरादून के रेलवे स्टेशन यार्ड की री-मॉडलिंग के चलते रद्द चल रही 14 ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून रेलवे स्टेशन को री-मॉडलिंग करने को लेकर रेलवे विभाग ने देहरादून जाने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, जबकि आंशिक रूप से बंद होेने वाली कुछ ट्रेनों को हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशन से चलाया जा रहा था। देहरादून स्टेशन के विस्तार और री मॉडलिंग कार्य के लिए इन ट्रेनों की सेवाओं को बंद करने का फैसला किया गया था। इसमें देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस (14631) ट्रेन को 10 नवंबर से छह फरवरी 2020 तक, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस (14632) ट्रेन को नौ नवंबर से छह फरवरी तक और उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस (14309) को 13 नवंबर से छह फरवरी तक बंद कर दिया गया था। वहीं देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस (14310) को 12 नवंबर से पांच फरवरी तक बंद कर दिया गया था। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) नौ नवंबर से नौ फरवरी तक और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14318) को नौ नवंबर से आठ फरवरी तक रद्द कर दिया गया था।
जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस (14606) 10 नवंबर से सात फरवरी तक और हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605) को 11 नवंबर से सात फरवरी के बीच बंद किया गया था। बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस (19019) आठ नवंबर से छह फरवरी तक और देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस (19020) को 10 नवंबर से आठ फरवरी तक रद्द किया गया था। सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर (54341)11 नवंबर से आठ फरवरी तक और देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर (54342) को 11 नवंबर से आठ फरवरी तक बंद किया गया था। मदुरै-देहरादून चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12687) छह नवंबर से सात फरवरी तक और देहरादून-चंडीगढ़ मदुरै एक्सप्रेस (12688) को 11 नवंबर से सात फरवरी तक बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (12017) को 10 नवंबर से सात फरवरी तक देहरादून से हरिद्वार तक बंद किया गया था। वहीं देहरादून-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12018 ) को 10 नवंबर से सात नवंबर तक आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था। श्रीगंगा नगर- हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस (14712) को 10 नवंबर से सात फरवरी तक अंबाला कैंट तक ही चलाया जा रहा था। अंबाला कैंट से हरिद्वार के बाद ट्रेन कैंसिल कर दी गई थी। इसी प्रकार अमृतसर-हरिद्वार जनशब्ताबदी एक्सप्रेस (1205ा4) 10 नवंबर से सात फरवरी तक रद्द किया गया था। इसी प्रकार हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस (12053) को 10 नवंबर से सात फरवरी तक रद्द कर दिया गया था। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों को देहरादून में री-मॉडलिंग के लिए रद्द किया गया था, उनका संचालन शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिन ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द किया गया था, वे ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed