फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   canal flood in nepal 5 kiiled

नेपाल में बादलों ने मचाई तबाही, उफनाए नाले में बहकर दो बच्चों समेत पांच की मौत

Mon, 07 May 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी Updated Mon, 07 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
canal flood in nepal 5 kiiled

नेपाल के प्रदेश नंबर सात के बझांग जिले में बरसाती नाले में बहकर दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति, दो बच्चे बच्चे और उनका एक संबंधी शामिल है।

विज्ञापन


बझांग प्रहरी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे थलारा गांव पालिका वार्ड संख्या चार निवासी हर्क विक (30), उसकी पत्नी डल्की (26), बेटी मनीषा (12), बेटा सक्षम (3) और डिल्लर गांव निवासी उनका संबंधी कलसी विक (35) बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच खहर खोले में मूसलाधार बारिश के चलते नाला उफान पर आ गया।

canal flood in nepal 5 kiiled
डेमो - फोटो : डेंमो
नाले में पांचों पानी के तेज बहाव में बह गए। देर रात तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।

 

बझांग के डीएसपी ऋषिराज कंडेल ने बताया कि नेपाल प्रहरी के जवानों ने खोजबीन के दौरान रविवार दोपहर सभी के शव बरामद कर लिए हैं।

शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर मिले। बता दें कि तीन दिन पहले भी जय पृथ्वी राजमार्ग के अंर्तगत पड़ने वाले इस नाले में एक जीप बह गई थी। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed